☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पहले दोस्ती की फिर किडनैप कर खाते से निकलवाए 50 हजार, युवक ने ऐसे बचाई अपनी जान

पहले दोस्ती की फिर किडनैप कर खाते से निकलवाए 50 हजार, युवक ने ऐसे बचाई अपनी जान

रामगढ़ (RAMGARH) : खुद को कोयला कारोबारी बताकर पूर्णिया के एक बड़े कारोबारी के बेटे से दोस्ती की. इसके बाद उसे पूर्णिया से रामगढ़ बुलाया. फिर किडनैप कर 50 हजार रुपए खाते से निकलवाए और अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया. साथ ही यह धमकी दी कि जबतक बाप से 50 लाख मांगकर नहीं दोगे तुमको नहीं छोड़ेंगे. पीड़ित युवक को कमरे में बंद कर सभी बदमाश मटन खाने बाहर गए. इतने में कमरे में बंद युवक किसी तरह खिड़की से चिल्लाकर लोगों को जमा किया. हल्ला सुनकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक बचा लिया गया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

वैसे, सुनने में यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. मगर यह सच्ची घटना झारखंड के रामगढ़ जिले की है. आपको बता दें कि पुलिस ने रामगढ़ थाना के बाजारटांड़ के समीप एक मकान से अपहृत युवक को बरामद किया. साथ ही इस मामले में दो बदमाशों को हाथियार के साथ पकड़ा भी गया है. घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक पिस्टल, छह गोली, मोबाइल फोन और बेहोशी की सूई के अलावा अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं. पुलिस गिरफ्त में आया बदमाशों की पहचान बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी अमित कुमार और रामगढ़ जिले के कुजू स्थित सांडी निवासी रविश मुंडा के रूप में की गई है. इसके अलावा अपहृत युवक बिहार के पूर्णिया जिले के एक बड़े व्यवसायी का बेटा धनंजय कुमार है.

पुलिस के सामने धनंजय ने बताया वह पेशे से ठेकेदार है. अमित कुमार पूर्व में पूर्णिया में ही किराए के मकान में रहता था. वहीं उसका परिचय अमित से हुआ था. कुछ दिन पहले अमित पूर्णिया आया था. उसने बताया था वह पूर्णिया में झारखंड से कोयले की सप्लाई करता है. उसका बहुत सारा पैसा पूर्णिया में फंसा हुआ है. अमित ने धनंजय को अपने साथ पार्टनरशिप में ठेकेदारी करने का प्रलोभन दिया था.

इसी झांसे में आकर धनंजय कुमार पूर्णिया से बस पकड़कर सुबह करीब पांच बजे रामगढ़ पहुंचा. बस स्टैंड रामगढ़ से अमित और रवीश मुंडा उसे लेकर अपने किराए के मकान में गए. कुछ देर बात ही मदमाशों ने पिस्तौल तानकर उससे मोबाइल छीन लिया. धमकी देकर उससे 50 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए.

धनंजय से 50 लाख की फिरौती की मांग दोनों बदमाश करने लगे. धनंजय कुमार को रस्सी से बांध दिया गया. दोनों बदमाश थोड़ी देर के लिए घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान धनंजय खिड़की खोलकर मदद के लिए शोर मचाने लगा. शोर सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने के चंद सेकेंड पहले दोनों बदमाशा भी वहां पहंुच गए. पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने का प्रयास किया, मगर उनकी नहीं चली. बाद में पुलिस तीनों को लेकर थाने चली गई. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

 

Published at:19 Jan 2025 12:51 PM (IST)
Tags:crime newsjharkhand crime newsjharkhand newsranchi crime newshindi newscrime news in hindibihar crime newslatest newslatest crime newsbihar ki crime newsbreaking newsranchi newsnews of crime in biharcrimebihar newsrecent crime newslatest crime news in biharranchi crime newsjharkhand newstop newshindi news of crimeramgarh newsramgarh crime newszee newscrime news ramgarhcrime news ranchiramgarh ki crime newsfriendshipkidnapped50 thousand rupeeshow the young man saved his life
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.