☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत में खुलेगा पहला आईफोन स्टोर, एक नहीं बल्कि दो जगहों पर होगा शुभारंभ

भारत में खुलेगा पहला आईफोन स्टोर, एक नहीं बल्कि दो जगहों पर होगा शुभारंभ

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत में पहला आईफोन स्टोर खुलने जा रहा है. एक नहीं बल्कि दो स्टोर भारत में खुलने जा रहे हैं. ये स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे. 18 अप्रैल को मुंबई में खोला जाएगा वही 20 अप्रैल को दिल्ली में इसे शुरू किया जाएगा.

इसकी जानकारी खुद एप्पल इंडिया ने फोटो शेयर कर दी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. एप्पल ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें लिखा है ‘कमिंग सून और हैलो मुंबई’.

इसका पहला स्टोर मुंबई के BKC में होगा. कोरोना की वजह से यह कार्य पिछले 2 साल से रुका हुआ था. इतने वक्त के इंतेजार के बाद अब आखिरकार इसे कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा.

एप्पल स्टोर खुलने से फायदे

भारत में इस स्टोर के खुलने से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी. ग्राहक कंपनी के उत्पाद लाइनअप का अनुभव ले सकते हैं. इसके साथ ही वो नए स्टोर से व्यक्तिगत सेवा और सपोर्ट का लाभ उठा सकते हैं. ग्राहकों को डायरेक्ट सेवा का मौका मिलेगा. वहीं कंपनी का कहना है कि भारत में नए रिटेल स्टोर जरूरी विस्तार को बढ़ावा देंगे. 

Published at:11 Apr 2023 05:12 PM (IST)
Tags:iPhoneFirst iPhone storeIndialaunchedDELHIMUMBAIJIOTRENDINGTHENEWSPOSTFIRSTAPPLESTOREININDIA
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.