✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीमार होने का बहाना देकर पहले बुलाया घर, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्त ने ही कर दिया घिनौना काम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:36:53 PM

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां झारखंड की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस घटना को पीड़िता के दोस्त द्वारा ही अंजाम दिया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा (22 वर्षीय) को पहले आरोपी दोस्त ने नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया फिर उसके बाद दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर फरार हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है.

बता दें कि, पीड़ित छात्रा झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली है. वह पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही है. पढ़ाई के दौरान ही पीड़िता की दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी. पीड़िता कई बार आरोपी से मिल भी चुकी है. इसी दौरान दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपनी बीमारी का बहाना देकर पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया था. ऐसे में जब पीड़िता उससे मिलने गई तो आरोपी ने धोखे से खाने में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. जिसके कारण युवती बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. होश में आने के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची.  

वहीं, बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. ब्लैकमेल कर आरोपी युवती को हमेशा अपने घर बुला कर उसके साथ घिनौनी हरकत करता था. बार-बार इस तरह की घिनौनी हरकत होने के कारण पीड़िता की हालत खराब हो गई. जिसके बाद डर से पीड़िता बिहारशरीफ स्थित अपने परिजनों के घर चली गई और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया.

थाने में परिजनों द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान अनुसार प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजदुष्कर्मछात्रा से दुष्कर्मपटनापटना न्यूजदुष्कर्म मामलाझारखंड की छात्रा के साथ दुष्कर्मझारखंडक्राइमBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar TrendingBihar Crime NewsCrime NewsRapeRape of studentPatnaPatna NewsRape CaseRape of Jharkhand studentJharkhandCrime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.