✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पहले पीटा, फिर चटवाया थूक, बंद कमरे में युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 10:52:53 AM

सीतामढ़ी(SITAMARHI):कहा जाता है कि शिक्षक समाज का आईना होता है. एक शिक्षक ही समाज और देश का भविष्य तैयार करता है. लेकिन जब शिक्षक ही गलत राह पर चल पड़े, तो समाज का क्या होगा?दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक निजी शिक्षक एक युवक को बंद कमरे में बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, वह युवक को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है. जब उसका गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ, तो उसने युवक को थूक तक चटवाया.

 युवक की बेरहमी से पिटाई

दरअसल, बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है.इतना ही नहीं, उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे थूक तक चटवाया गया.बताया जा रहा है कि पूरा मामला सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र स्थित रिंग बांध इलाके का है.यहां एक निजी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक युवक को घर में बंद कर डंडे और लाठी से पीटता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही है.

 युवक पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

जानकारी के मुताबिक युवक पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था. हालांकि सवाल यह उठता है कि अगर युवक ने कोई गलती की भी थी, तो उसे सजा देने का अधिकार इस तथाकथित शिक्षक को किसने दिया? कानून को अपने हाथ में लेने का हक आखिर किसने दिया?यह वायरल वीडियो बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. अगर लोग खुद ही फैसला सुनाने और सजा देने लगेंगे, तो फिर पुलिस और कानून की क्या भूमिका रह जाएगी?

Tags:SitamarhiBiharViralVideoTeacherPrivateTeacherBiharCrimeCrimeNewsBreakingNewsViralNewsSitamarhiNewsBiharNewsSocialMediaAssaultBeatingVideoShockingVideoTrendingNewsLawAndOrderHarassmentMolestationCaseTeacherViralVideoBrutalBeatingLockedRoomHumanRightsPoliceBiharPoliceIndiaNewsLatestNewsCrimeStoryViralContentInternetViralPublicReactionYouthBeatenTeacherAssaultRingBandhSitamarhiViralVideoCriminalCaseControversyAbuseViralClipNewsUpdateHindiNewsViralIncidentLawSystemJusticeVideoViralPublicOutrageTeacherNewsBiharUpdateSocialIssueCrimeAlert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.