✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में क्लीनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटनास्थल पर ही Doctor की मौत, इलाके में सनसनी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:29:13 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): राज्य में अपराधी कितने बेखौफ हो गए हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार शाम अपराधियों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आपको बता दें कि घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास गांव की है.

दो बाइक पर पांच अपराधी पहुंचे थे क्लीनिक 

मृतक डॉक्टर की पहचान हो गई है, उनका नाम डॉक्टर क्रांति कुमार हैं जो सिहमा गांव के रहने वाले थे. मृतक के पिता का नाम रामाकांत सिंह है. मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर क्रांति कुमार अपने क्लीनिक पर थे तभी दो बाइक पर पांच अपराधियों ने निजी क्लीनिक पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. क्रांति कुमार जब तक कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार 

गोली की ताबड़तोड़ फायरिंग सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे. गोली लगते ही डॉक्टर वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े. जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में एडमिट किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं, घटना की जानकारी मटिहानी थाना पुलिस को दे दी गई है. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.