बेतिया(BETTIAH): बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साथ कई लोगों को गोली मार दी है. ये घटना बेगूसराय की गोलीकांड से मिलती-जुलती है. वारदात योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव की है. घटना के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने 6 लोगों को गोली मारी है. हालांकि बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग गोलीबारी के शिकार हुए हैं. इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई है. बाइक से आए अपराधियों ने वार्ड सदस्य के घर पर फायरिंग की. फिलहाल मामले की जांच हो रही है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
बेतिया में फ़ाइरिंग, गोली लगने से छह लोग घायल
BY -Tags:News