✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भोजपुर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी, पूर्व मुखिया पुत्र की मौत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:18:39 PM

आरा(AARA): भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की रात आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई. जिसमें गोलीबारी के दौरान पूर्व मुखिया पुत्र की मौत हो गई. जबकि वर्तमान मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए.  इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं जख्मी वर्तमान मुखिया का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी सह कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया राम ईश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का 24 वर्षीय पुत्र हरेश पासवान है. जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी स्व.मुंशी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र सह कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी है. इधर मृतक के पिता सा पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान ने बताया कि कोरी पंचायत के पहले वह मुखिया थे. अब संजय चौधरी उसी पंचायत का वर्तमान मुखिया है. बराबर उसके बेटे भाई एवं परिवार वालों द्वारा उन लोगों को गाली गलौज किया जाता है. जिसको लेकर उन्होंने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय थानाध्यक्ष से भी की है. लेकिन बावजूद इसके वे सब अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं.

यह है मामला 

बुधवार की रात जब उनका बेटा अपने दादा का खाना लेकर द्वार पर जा रहा था उसी दौरान संजय चौधरी उसका पुत्र भाई भतीजा एवं परिवार के आना सदस्य अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें फायरिंग के दौरान उनके पुत्र हरीश पासवान को गोली लग गई. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरक्षण के निजी अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन केशव को वापस सदर अस्पताल ले आए जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. वहीं दूसरी ओर मृतक नरेश पासवान के पिता शाह पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान ने संजय चौधरी उसके पुत्र भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर गोलीबारी करने आरोप लगाया है. हालांकि गोलीबारी किस कारण की गई है ये  पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.