✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोकामा में आगलगी की घटना में 40 घर जले, कई मवेशियों की मौत, ग्रामीणों के भी झुलसने की खबर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:11:42 PM

मोकामा(MOKAMEH): बिहार के मोकामा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत में भयानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में कुल 40 घरों के जलने की सूचना मिल रही है तो वहीं एक दर्जन से अधिक मवेशी के जलकर मरने की सूचना है. वहीं, कई मवेशी झुलस भी गए हैं और कई जख्मी हालत में हैं. इधर, मवेशियों को बचाने और घरों के सामान को बचाने के दौरान कई लोग भी जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. मौके पर कई थानों की टीम तैनात है. कई दमकलों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है.

वहीं, मोकामा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आकलन नुकसान का किया जा रहा है और सरकारी नियम अनुसार भरपाई करने की कोशिश की जाएगी. वहीं, थाना अध्यक्ष मरांची अवधेश कुमार ने बताया कि 30 से 40 घर जलकर राख हो गए हैं. घर में रखे सभी सामान जलकर भस्म हो गए हैं. इस दौरान कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए हैं तो कई लोग भी झुलस गए हैं.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगमोकामामोकामा न्यूजभीषण आगमवेशियों की मौतआगजनीBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar TrendingMokamaMokama NewsMassive FireCattle DeathArson

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.