✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर : मोबाइल को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, एक युवक की गोली लगने से मौत, जानिए पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:35:04 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): जिले के नवगछिया पुलिस में कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बावजूद अपराधी बेलगाम हैं. दरअसल, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान के समीप मेला घूमने आए दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में अभिषेक नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

मोबाइल को लेकर छिड़ा विवाद

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नारायणपुर लक्ष्मीपुर चंडी स्थान के समीप शव को रखकर हंगामा किया. परिजनों के अनुसार, अभिषेक का मोबाइल फ़ोन अपराधियों के द्वारा बीते तीन पहले छीन लिया गया था. वहीं, कल रात जब अभिषेक ने मोबाइल छीनने वाले युवक को देखा, तो दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी. इसी बीच मोबाइल छीनने वाले अपराधियों ने उसपर गोली चला दी. गोली लगने के कारण अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

एसडीपीओ ने परिजनों को समझाकर प्रदर्शन कराया खत्म

वहीं, घटना के बाद ग्रामीण दुर्गा मंदिर के सामने शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा की मांग कर रहे हैं. मामले की सूचना पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि एक युवक को मेला में गोली मारने की सूचना मिली थी. वहीं, एक युवक को पकड़ा गया है. बाकी की छानबीन की जा रही है. इस हमले में जो भी शामिल होगा जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करेंगे. वहीं, उन्होंने कहा कि परिजनों की कुछ मांग है उसको भी पूरा किया जाएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.