TNP DESK- फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 इस बार कई बड़े चेंजेस के साथ होने जा रहा है. ये टूर्नामेंट जो 2026 में होने जा रहा है वो इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमे पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया है.
FIFA World Cup 2026 को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार टूर्नामेंट की तैयारी 3 देश मिलकर करेंगे - United States, Canada और Mexico.यह इतिहास का पहला वर्ल्ड कप होगा जिसे तीन देशों ने मिलकर आयोजित किया हैं.
इस बार क्या खास है?
इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी खासियत हैं इनमे शामिल होने वाली टीमे.पहले जहां 32 टीमें रहती थी वर्ल्ड कप में वही इस साल 48 टीमों के बीच मुकाबला होगा. और यह इसीलिए किया गया है क्योंकि इससे छोटे देशों को बड़ा मंच मिलेगा और प्रतियोगिता और बढ़ जाएगी जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ेगा.
न्यू फॉर्मैट और ज्यादा मुकाबले
न्यू फॉर्मैट के अनुसार ग्रुप स्टेज में ज्यादा मैच खेले जाएंगे, जिससे फैंस को ज्यादा मुकाबला देखने को मिलेगा साथ ही साथ नॉकआउट राउंड भी पहले से ज्यादा चैलिंजिंग होगी, जहां हर टीम को अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा.
कौन कौन सी टीम इस बार आएगी नजर?
इस बार हर महाद्वीप(continents) से टीमे आएंगी नजर. यूरोप (UEFA) से 16 टीम, अफ्रीका (CAF) से 9 टीम , एशिया (AFC) से 8 टीम, साउथ अमेरिका (CONMEBOL) से 6 टीम , नॉर्थ अमेरिका (CONCACAF) से 6 टीम और ओशिआनिया (OFC) से 1 टीम इसस साल का फिफा वर्ल्ड कप खेलेंगी
फैंस के लिए कुछ नए अनुभव की तयारी
FIFA 2026 में टेक्नोलॉजी का भी बहुत बड़ा रोल होगा, विडिओ असिस्टन्ट रेफरी और डिजिटल तकनीकों के फैसले को लेकर और भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा जिससे फैंस को कोई परेशानी ना हो इसके साथ ही साथ स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पे बेहतर अनुभव देने की तैयारी की जा रही है.
आपको बता दे की FIFA World Cup 2026 अब सिर्फ एक कॉमपीटीसन ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल फेस्टिवल बनने जा रहा है. अब देखना बहुत दिलचस्प होगा की इस बार ट्रॉफी कौन सी टीम उठाएगी लेके जाएगी.
रिपोर्ट: दीक्षा बेनीपुरी