✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

FIFA world cup 2022 : रोमांचक मैच में फ़्रांस को हरा अर्जेन्टीना बना चैंपियन , मैसी का सपना हुआ पूरा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:52:04 AM

Argentina beat France in FIFA World Cup 2022 Final :  डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को हरा 20 साल बाद अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैम्पियन, अपना आखरी फीफा खेल रहे लियोनेल मेसी का सपना पूरा हो गया है. अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन बन गई है. उसने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शानदार अंदाज में 4-2 से हराया. लुसैल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर रहा था.

अंतिम समय मे फ्रांस ने कर ली थी बराबरी

मैच 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया था. वहां भी मेसी और एम्बाप्पे ने 1-1 गोल दागा. इस तरह से मैच फिर 3-3 से बराबरी पर रहा था. इसके बाद फाइनल मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में निकला, जहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया.

वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता है. मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीनाई टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है. जबकि दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है. इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी.

Mबापे का जलवा रहा बरकरार लेकिन टीम हार गई 

मैच में किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई है. उन्होंने तीनों गोल 80वें (पेनल्टी), 81वें और 118वें (पेनल्टी) मिनट में दागे. इसके बावजूद एम्बाप्पे अपनी टीम को चैम्पियन नहीं बना सके. जबकि लियोनेल मेसी ने मुकाबले में दो गोल दागे. यह दोनों गोल 23वें (पेनल्टी) और 108वें मिनट में आए. अर्जेंटीना के लिए एक गोल एंजेल डि मारिया ने 36वें मिनट में दागा.

पेनल्टी शूटआउट स्कोर

फ्रांस ने पहला गोल दागा
अर्जेंटीना ने भी अपना पहला गोल दागा

फ्रांस अपना दूसरा गोल चूका
अर्जेंटीना ने अपना दूसरा गोल दागा

फ्रांस अपना तीसरा गोल भी चूका
अर्जेंटीना ने तीसरा गोल दागा

फ्रांस की टीम ने चौथा गोल दागा
अर्जेंटीनाई टीम अपना चौथा गोल दागकर चैम्पियन बनी.

चौथा गोल दागते ही अर्जेन्टीना ने इतिहास रच दिया , वर्ल्डकप के पहले ही मैच में नॉन रैंकर कतर की टीम से हारने वाली अर्जेन्टीना ने विश्व विजेता रहे फ्रांस को फाइनल मुकाबले में  हराकर FIFA वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया , 20 साल बाद दक्षिण अमेरिकी देश ने फीफा को अपने नाम कर लिया , अपने देश अर्जेन्टीना के लिए अंतिम फीफा खेल रहे स्टार फुटबॉलर मैसी के इस शानदार बिदाई को वर्षो तक याद रखा जाएगा ।

Tags:fifaFifa2022Fifa world cup 2022Argentina beat FranceMessiArgentina fifa championMbape golden boot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.