✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेखौफ अपराधियों का तांडव, अस्पताल में घुसकर संचालिका पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, किसी को भी नहीं लगने दी भनक, मौत  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:38:20 PM

पटना(PATNA): बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक अस्पताल में घुसकर अस्पताल की संचालिका को गोलियों से भून दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए हैं. वहीं, संचालिका की मौके पर ही मौत हो गई.

मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के समीप एशिया हॉस्पिटल का है. जहां एशिया हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. सुरभि राज के चैंबर में घुसकर अपराधियों ने संचालिका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. संचालिका पर अपराधियों ने 6-7 गोलियां चलाई हैं. वहीं, अस्पताल में गोली चलने की किसी को भनक तक नहीं लगी. अपराधियों ने साईलेंसर लगी पिस्टल से फायरिंग की थी.

वहीं, घटना कि सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना सहित पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, सिटीएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल से गोली के आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं. घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वाड टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है. घटना की पुष्टि करते हुए सिटीएसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:बिहारबिहार ट्रेंडिंग न्यूजपटनापटना एशिया हॉस्पिटलएशिया अस्पताल की संचालिका की मौतफायरिंगक्राइम न्यूजBiharBihar Trending NewsPatnaPatna Asia HospitalAsia Hospital director diesfiringcrime newspatnaasia hospitalpatna hospitalpatna asian hospitalasia hospital patnaasian hospitalpatna asian hospital director murderhospital director shot dead in patnapatna hospital firingpatna hospital death newsasia hospital murderpatna hospital women deathpatna newsasian hospital director killedwomen death news in patna hospitalasian city hospitalhospital shootinghospital directorpatna policepatna asia hospital director murderपटनाएशिया अस्पतालपटना अस्पतालपटना एशियन अस्पतालएशिया अस्पताल पटनाएशियन अस्पतालपटना एशियन अस्पताल निदेशक की हत्यापटना में अस्पताल निदेशक की गोली मारकर हत्यापटना अस्पताल में गोलीबारीपटना अस्पताल में मौत की खबरएशिया अस्पताल हत्यापटना अस्पताल में महिलाओं की मौतपटना समाचारएशियन अस्पताल निदेशक की हत्यापटना अस्पताल में महिलाओं की मौत की खबरएशियन सिटी अस्पतालअस्पताल में गोलीबारीअस्पताल निदेशकपटना पुलिसपटना एशिया अस्पताल निदेशक की हत्या

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.