मोतिहारी(MOTIHARI): जिले में बढ़ते अपराध की घटना के बीच अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियो ने एक प्रोफेसर को गोली मार दी. प्रोफेसर को गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि प्रोफेसर की पीठ में गोली लगी है.
घायल प्रोफेसर पंडित उगम पण्डेय कॉलेज के प्रोफेसर अनिल सिंह बताए जा रहे हैं. दुकान से घर जाने के दौरान अपराधियो ने पीछे से गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है जांच में जुट चुकी है. घटना शहर के सबसे पॉश इलाके में शुमार बलुआ टाल में घटित हुई है.
