✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े बालू कारोबारी पर चलाई गोली, हालत गंभीर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:50:24 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. दिनदहाड़े अपराधी यहां अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने एक बालू कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में घायल कारोबारी का इलाज चल रहा है. यह घटना बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा दनियालपुर की है. घायल युवक की पहचान दनियालपुर निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है.  

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ अपराधी नशे में धुत होकर गोविंद के घर के सामने आए और हथियार लेकर प्रदर्शन करने लगे. जब गोविंद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब गोविंद ने ऐसा करने से मना किया तो गुस्से में बदमाशों ने गोली चला दी. जिससे गोली गोविंद के पैर में लग गई. गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

वहीं, घायल अवस्था में गोविंद को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजबेगूसरायबेगूसराय क्राइम न्यूजबेखौफ अपराधीगोलीबारीबालू कारोबारीबेगूसराय निजी अस्पतालBiharBihar NewsBihar Crime NewsCrime NewsBegusaraiBegusarai Crime NewsFearless CriminalFiringSand TraderBegusarai Private Hospitalbihar crimebihar crime newsbihar newscrime in biharbiharbihar crime latest newsbihar crime ratecrime newscrime rate in biharcrimebihar policenews of crime in bihartop crime news in biharbihar latest newslatest crime news in biharhindi news of crime in biharbihar crime storylatest bihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.