✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:18:13 AM

पलामू (PALAMU) : पलामू के जपला छतरपुर मुख्य मार्ग पर चौवा चट्टान गांव के समीप बीती रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार हुसैनाबाद नहर मोड़ निवासी 45 वर्षीय विनोद साव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की एमआरएमसीएच ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मृतक विनोद साव की पत्नी लक्ष्मी देवी, 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार एवं 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार का इलाज मेदिनीनगर में चल रहा है. हादसे में घायल पुत्र कार्तिक कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बाइक को टक्कर मारने वाली कार को हुसैनाबाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक एवं घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. ऑक्सीजन नहीं मिलने एवं एंबुलेंस मिलने में विलंब होने पर लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया. बाद में सभी घायलों को एंबुलेंस से एमआरएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया. आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह नहर मोड़ के पास जपला छतरपुर मार्ग को जाम कर दिया है. लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

जाम स्थल पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार, थाना पुलिस समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया. पांच घंटे बाद भी जाम नहीं हटाया जा सका है. लोगों का कहना है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के लिए आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है. जानकारी के अनुसार विनोद साव अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक से छतरपुर के खेंद्रा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में यह घटना घटी.

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि जिस कार से घटना हुई है उसे कब्जे में ले लिया गया है. उधर, कार में सवार लोगों को भी हिरासत में लिए जाने की सूचना है. लेकिन पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. संतोष गुप्ता, गौतम कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. जाम स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने, दोषी की गिरफ्तारी व अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल की व्यवस्था के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने राज्य सरकार से अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

Tags:palamu newsaccidentFather and daughter diedcollision between car and bikeroad accidentwife and two children seriously injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.