✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चाय पीने गए किसान की सड़क हादसे में मौत, बेलगाम हाइवा धक्का मार हुआ फरार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:31:32 PM

पलामु (PALAMU) : पलामू जिले के हरिहरगंज में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई. वे अपने घर से सोमवार की सुबह चाय पीने के लिए पास के एक होटल में जा रहे थे. इसी दौरान एक बेलगाम हाइवा उनको धक्का मारते हुए फरार हो गया. इस घटना के बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. लोगों ने पलामू-हरिहरगंज सड़क भी जाम करने का प्रयास किया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया.

आपको बता दें कि हरिहरगंज शहर के भगत तेंदुआ मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह घर से 10 मिनट में लौटने की बात कह रोड पर चाय पीने के लिए निकले थे. घर से कुछ ही कदम चले होंगे कि कौवाखोह के पास उनको एक हाइवा रौंदते हुए फरार हो गया. इससे वहां अफरातफरी मच गई. परिवार के लोग भागते हुए रोड पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक सबकुछ ठीक था. महज चंद मिनटों में दुनिया ही उजड़ गई. परिजनों के अनुसार, वे छोटे-मोटे किसान थे. खेतीबारी से ही अपने परिवार का पालन करते थे. इस घटना से उनकी दुनिया उजड़ गई. फिलहाल पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले हाइवा की तलाश में जुटी है.

 

Tags:palamu newscapital news palamupalamu livelesliganj newsjharkhand newspalamuhindi newspalamu crime newspalamu latest newsbreaking newstop newspalamu hindi newslatest newspalamau newspalamu news hindipalamu news todayplamu newspalamu policenewspalamu news updatesjharkhand palamu newspalamu violence newsjharkhand news hindijharkhand latest newsjharkhand palamu train fire newspalamu jharkhandFarmer diesroad accidentuncontrolled truck hits

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.