✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

टीवी की मशहूर एक्टर ‘Vaishali Thakkar’ ने की आत्महात्या, इंदौर के घर में मिला लाश

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:16:59 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar Suicide) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वैशाली का शव उनके इंदौर वाले घर से बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजन और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि वैशाली की उम्र 30 साल थी और टीवी के कई पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी है.

आत्महत्या के बाद सदमे में परिवार

वैशाली की आत्महत्या की सूचना मिलते ही, परिवारवाले काफी दुख और सदमे में हैं. मिली जानकारी के अनुसार वैशाली पिछले एक साल से इंदौर के ही घर में रहती थी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि, शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

कई सीरियल्स में कर चुकी है काम

वैशाली ठक्कर टीवी जगत की काफी जानी-मानी नाम था. उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है और फेम कमाया है. 'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे चर्चित सीरियल में वैशाली अभिनय कर चुकी है. वैशाली ने स्टार प्लस की सबसे लंबे चलने वाले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था. इस सीरियल में वैशाली ने संजना का किरदार निभाया था. वहीं, कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का में सिद्धार्थ शिवपुरी और रोहन मेहरा के साथ उन्होंने अंजलि भारद्वाज के किरदार को निभाया था.

सगाई के बाद तोड़ा था रिश्ता

दरअसल, वैशाली और अभिनंदन सिंह ने 28 अप्रैल 2021 को सगाई की थी. सगाई की फोटोज और वीडियो खुद वैशाली ने सोशल मीडिया पर साझा किया था. सगाई में वैशाली के परिवारवाले और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे. हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने सगाई तोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि वो अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.