☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

टॉवर पर चढ़कर करने लगा युवक हाई वोल्टेज ड्रामा, उतरने के लिए रख दी अनोखी डिमांड- वीडियो वायरल

टॉवर पर चढ़कर करने लगा युवक हाई वोल्टेज ड्रामा, उतरने के लिए रख दी अनोखी डिमांड- वीडियो वायरल

अररिया(ARARIA): अररिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़कर एक युवक शादी कराने की मांग अपने परिवार वालों से कर रहा था. ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में हुआ है. जहां स्थानीय एक 35 वर्षीय युवक एक लाख 33 हजार हाई टेंशन करेंट वाले टॉवर पर चढ़ गया था. उसकी नाराजगी अपने परिवार से थी कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद परिवार वाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं. टॉवर पर चढ़ा युवक इसी बात को लेकर आत्महत्या की बात कर चिल्ला रहा था.

यह भी पढ़ें:

भारत नेपाल बॉडर पर ट्रक से करोड़ों का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पूरा मामला

गनीमत ये थी कि लाइन चालू होने के बावजूद युवक सुरक्षित था. जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली उन्होंने लाइन को कटवाया. मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी. ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझा बुझा कर काफी मशक्कत के बाद टॉवर से उतारा गया. युवक नरपतगंज प्रखंड के खैरा गढ़िया वार्ड नंबर 16 देवीगंज निवासी 35 वर्षीय विकेश बहरदार पिता रामचंद्र बहरदार है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. युवक के पिता ने बताया कि विकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि युवक शादी को लेकर इस तरह से कई बार बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड  बनवाकर युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया. पूरे ड्रामे का वीडियो ग्रामीण ने बनाया जो अब पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रहा है.

Published at:24 Jun 2022 04:25 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.