☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जहानाबाद में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, दर्जनों गांव जलमग्न, लोग दाने-दाने को हुए मोहताज

जहानाबाद में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, दर्जनों गांव जलमग्न, लोग दाने-दाने को हुए मोहताज

जहानाबाद(JAHANABAD):जहानाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण फल्गु नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया है. दो दिन मे हुई तेज बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कई गांवों में तबाही मचा दी.नदी के तेज बहाव से तटबंध टूट गया, जिसके चलते दर्जन भर से अधिक गांव जलमग्न हो गए. प्रभावित इलाकों में भारथू, नंदना, तुलसीपुर, मेटरा, बेलदरिया सहित कई अन्य गांव शामिल है.

तटबंध पहले भी टूटा था, लेकिन प्रशासन ने उसकी सही मरम्मत नहीं कराई

ग्रामीणों का आरोप है कि इस हिस्से का तटबंध पहले भी टूटा था, लेकिन प्रशासन ने उसकी सही मरम्मत नहीं कराई.नंदना गाँव के किसान अरविंद शर्मा ने बताया कि तटबंध टूटने के कारण लगभग दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया है और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. उनका कहना है अब हम दाने-दाने के लिए भी मोहताज हो गए है.

विधायक ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

बाढ़ की सूचना मिलने पर घोसी विधायक रामबली सिंह यादव प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने पहुँचे. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घोसी और मोदनगंज प्रखंड में हुई भारी तबाही के लिए भाजपा-जदयू की सरकार जिम्मेदार है. विधायक ने कहा, “फल्गु नदी में आयी बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही से उत्पन्न की गई विपत्ति है. जहां नदी में बालू नहीं था, वहां गाद और मिट्टी भर गया है, और जहां बालू था वहां 20-25 फीट गहराई बन गई है. इसी असमानता की वजह से तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है.

सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर कुछ जगहों पर बालू से भरे बोरे डाल दिए गए

उन्होंने आगे कहा कि बीते दिनों भी इस विषय पर जिला प्रशासन से बात की गई थी, लेकिन किसानों, मछुआरों और मजदूरों के हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई. साथ ही न तो तटबंधों और न ही सड़कों की मजबूतीकरण का काम किया गया. सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर कुछ जगहों पर बालू से भरे बोरे डाल दिए गए.विधायक ने यह भी जोड़ा कि खिरौटी और शाहपुर पंचायत को जाने वाली सड़क फिलहाल अस्थायी तौर पर ही मरम्मत की गई है.

ग्रामीणों की हालत दयनीय

ग्रामीण इलाकों में अब तक राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है. कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे है.खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है. स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़े की मांग कर रहे है.

Published at:24 Aug 2025 04:39 AM (IST)
Tags:flood in jehanabadjehanabad floodjehanabad rain floodjehanabad floodsflood in madhubanijehanabad flood newsbihar jehanabad floodjehanabad flood alertflood in biharflood in gangaflood in patnaflood-like situation in jehanabadflood in gayaflood in indiajahanabadflood in india 2025falgu in jehanabadjahanabad newsemergency in jehanabadmadhubani floodjafarganj flood biharjafarganj flood newsbihar jehanabad road caves infloodbihar floodriver flood indiajafarganj flood updatefalgu river jehanabadfalgu riverfalgu river bathfalgu river damfalgu river gayagaya falgu rivermoksha dayini falgu riverfalgu river videofalgu river alertfalgu river floodfalgu river ka historyfalgu river floodedfalgu river disasterjehanabad riverfalgu river rubber damrubber dam falgu riverphalgu riverrubber dam on falgu riverfalgu accident riverfalgu river history in hindijehanabad river videofalgu river rubber dam gaya jifalgu rivers history in hindiphalgu river in biharTrending newsViral newsBiharJanahanad
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.