✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बांका में चल रहा था नकली थाना, दरोगा से लेकर सिपाही सब के सब फ़र्ज़ी - जानिये कैसे हुआ खुलासा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:39:10 AM

बांका(BANKA): अब तक तो फर्जी पुलिस या पदाधिकारी की बातें सुनने को मिलती थी लेकिन जालसाजी इस हद तक बढ़ गयी है कि पिछले आठ माह से फर्जी थाना ही चल रहा था और किसी को पता तक नहीं था. बात हो रही है बांका मुख्य शहर की. इस तथाकथित थाना में जालसाजी के माध्यम से गरीब लोगों से पैसा ऐंठने का काम बदस्तूर चल रहा था. इस बाबत बांका थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर किसी अपराधी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर थाना लौट रहे थे. इसी बीच बांका गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर एक अनजान महिला और युवक को पुलिस ड्रेस में देखने के बाद शक के आधार पर पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ. गिरफ्तार लोगो में एक तथाकथित महिला दरोगा है जो बिहार पुलिस की फुल ड्रेस अप में है. वे एक अवैध पिस्टल के साथ पकड़ी गयी है. वहीं दूसरा आकाश कुमार है जो अपने को फर्जी थाना का चौकीदार बता रहा है. 

मुख्य सरगना के रूप में भोला यादव का नाम

गिरफ्तार दरोगा अनिता की मानें तो यह बांका जिले के फुल्लीडुमर के दुधघटिया की रहने वाली है. उसने बताया कि फुल्लीडुमर के भोला यादव ने दारोगा में भर्ती कर बांका के इस कार्यालय में तैनात किया था.अपने कार्य के बारे में बताते हुए उसने कहा कि जहां कहीं भी सरकारी आवास वगैरह बनता था वहाँ जांच करने के लिये जाती है. वहीं आकाश की मानें तो भोला यादव को 70 हजार रुपये देकर फर्जी थाना में चौकीदार की नौकरी कर रहा है. इस कार्यालय के संचालन से लेकर सभी कर्मी की बहाली,पुलिस बर्दी,अवैध पिस्टल उपलब्ध कराने में फुल्लीडुमर का भोला यादव का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आ रहा है. 

एसपी का बयान

वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ0 सत्य प्रकाश ने बताया कि यह पूरी तरह से जालसाजों का गिरोह है जो  पटना स्कोर्ट टीम नाम से बाँका में एक कार्यालय संचालित करता था. जहां से पुलिस वर्दी में कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ़्तारी करने के साथ ही कार्यालय से भी कुछ कागजात के साथ बिहार पुलिस की वर्दी ,बैच सहित अन्य सामान जब्त करने की बात कही. एसपी की मानें तो इस गिरोह से जुड़े लोग ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पुलिस की नौकरी का झांसा देकर पैसा ठगता है. इस गिरोह को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए मामले की गहराई से जांच करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जिनकी भी संलिप्तता पायी जाएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी. वहीं बांका पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.