☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ई-कैटरिंग सर्विस का विस्तार नए रेलवे स्टेशनों पर, जानिए नई व्यवस्था   

ई-कैटरिंग सर्विस का विस्तार नए रेलवे स्टेशनों पर, जानिए नई व्यवस्था    

 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):  इंडियन रेलवे केन्द्र सरकार की डिजिटल इंडिया के कान्सेप्ट को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर खानपान इकाइयों से खाद्य पदार्थों की खरीद के लिए डिजिटल लेनदेन की व्यवस्था को प्रोत्साहित कर रहा है.फिलहाल देशभर में इस समय 8,878 स्थिर इकाइयों में डिजिटल भुगतान की सुविधा है. 

ओवरचार्जिंग की शिकायत होगी दूर

इसके अतिरिक्त ओवरचार्जिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए खानपान इकाइयों में हैंडहेल्ड POS मशीनें प्रिंटेड बिल और चालान बनाने के लिए बिल प्रदान की जा रही हैं. जो किए गए लेनदेन के सभी विवरणों को दर्शाती हैं. अभी 596 ट्रेनों में 3,081 पीओएस मशीनें उपलब्ध हैं. पीओएस मशीन के साथ 4,316 स्टैटिक यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं. यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह सब व्यवस्था की गई है. 

वेबसाइट या कॉल के माध्यम से होगा भोजन का प्री-ऑर्डर 

यात्रियों के लिए उपलब्ध विकल्पों की सीमा को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे पर ई- कैटरिंग सेवाएं शुरू की गई हैं. ई- कैटरिंग सेवाओं का प्रबंधन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की तरफ से किया जाता है. यात्री ई-टिकट की बुकिंग के समय या ट्रेन में यात्रा करते समय ऐप, कॉल सेंटर, वेबसाइट और 1323 पर कॉल करके अपनी पसंद के भोजन का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं.ई-कैटरिंग सेवा वर्तमान में 310 रेलवे स्टेशनों पर 1755 सेवा प्रदाताओं और 14 खाद्य एग्रीगेटर्स के माध्यम से उपलब्ध है, जो प्रतिदिन औसतन 41,844 भोजन की आपूर्ति करती है. आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है. रेलवे बोर्ड तमाम यात्री सुविधा की मॉनिटरिंग करता है.

Published at:22 Sep 2022 11:12 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.