✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जानिए किस एवज में मांग रहा था रिश्वत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:20:30 AM

TNP DESK- झारखंड सरकार के साथ साथ बिहार सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कहती है. लेकिन इसके बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. एक टेबल से दूसरे टेबल फाइल जाने में आपको कुछ चढ़ावा देना ही होता है नहीं तो फिर आपका काम नहीं होगा. लगातार अलग अलग जिले से घूस लेने के मामले सामने आते हैं. कार्रवाई भी होती है, पकड़े भी जाते हैं लेकिन इन सब के बावजूद भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है. जहां बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार 75 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गए. निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया.

कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

बताया जा रहा है बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मानव बल (मजदूर) के पद पर नियुक्ति के नाम पर घूस मांग रहे थे. इस मामले में पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने तत्काल प्रभाव में कारवाई शुरू की. कार्रवाई में मामला सही पाया गया. इसके बाद निगरानी टीम ने पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर अभियंता को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से 75 हजार रुपये भी बरामद की गई. फिलहाल  कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tags:Bihar newsKhagaria newsExecutive Engineer of Electricity DepartmentExecutive Engineer of Electricity Department caught by Vigilance DepartmentVigilance team raid in KhagariaBribe caseनिगरानी विभाग के हत्थे चढ़े बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.