✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बेचने के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:30:34 AM

जमुई(JAMUI): मलयपुर थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के समीप आबकारी विभाग के पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में युवक की जमकर पिटाई कर दी.  युवक को पीटते देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों ने युवक को मलयपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. युवक ने सीने में दर्द की शिकायत की. डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है. युवक की पहचान बाबा ढाबा के समीर फुलवरिया गांव निवासी डेगन मांझी का पुत्र मुकेश मांझी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है.

शराब बेचने के आरोप में युवक की पिटाई 

घटना के बारे में पीड़ित मुकेश मांझी ने बताया कि बुधवार सुबह वह निजी काम से नवादा जाने की तैयारी कर  रहा था. जैसे ही उसने अपना बाइक स्टार्ट किया पुलिस ने उसकी गाड़ी को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की डिक्की को चेक किया. जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने शराब बेचने का आरोप लगा कर युवक की पिटाई कर दी. युवक की पिटाई की सारी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह बाबा ढावा के पास चाय पी रहे थे. तभी देखा की अवकारी विभाग के पुलिस मुकेश माझी को पीट रहे थे. पुलिस उसे शराब बेचने के आरोप में जमकर लाठी डंडे और लात घूसे  से बेरहमी से पीट रही थी.

यह भी पढ़ें:

AIMIM  प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा  कार्तिकेय सिंह  को कानून मंत्री बनाने पर नीतीश को देना चाहिए जवाब 

एससीएसटी थाना में उत्पाद विभाग की टीम सहित तीनों सिपाही पर मामला दर्ज 

स्थानीय ग्रामीण मकेश्वर यादव ने बताया युवक घर के पास किराना दुकान चलाता है और वह सीधा साधा इंसान है. छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों उत्पाद विभाग की कार्रवाई को लेकर काफी भड़के हुए हैं. पीड़ित मुकेश मांझी  ने  पूरी घटना को लेकर एससीएसटी थाना में उत्पाद विभाग की टीम सहित तीनों सिपाही के ऊपर लिखित आवेदन देकर न्याय उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में फोन के माध्यम से बात करने पर उत्पाद अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. गंभीरता से ले इसकी जांच कर कार्रवाई  की जाएगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.