☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG UPDATE: पुलिस के आंसू गैस के गोले दागने के बाद भी नहीं रूके ग्रामीण, RIMS-2 की जमीन पर की धान रोपनी

BIG UPDATE: पुलिस के आंसू गैस के गोले दागने के बाद भी नहीं रूके ग्रामीण, RIMS-2 की जमीन पर की धान रोपनी

रांची (RANCHI) : पुलिस प्रशासन लाख कोशिशों के बाद भी ग्रामीणों को नगड़ी जाने से रोक नहीं पाएं. नगड़ी स्थित रिम्स-2 की प्रस्तावित ज़मीन पर ग्रामीण धान रोपाई कर रहें है. प्रशासन की ओर से सुबह से ही चंपाई सोरेन की हल जोतो, रोपा रोपो कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग खेतों में घुसकर पारंपरिक गीत-नृत्य के साथ धान की रोपाई कर रहे हैं. पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपना कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं. पुलिस के रोकने के बावजूद रांची के कई इलाकों से आए आदिवासी समुदाय के लोग नगड़ी स्थित रिम्स-2 की प्रस्तावित ज़मीन पर धान की रोपाई कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में आज हो रहे 'हल चलाओ रोपा रोपो' कार्यक्रम में हज़ारों लोग मौजूद हैं.

बताते चलें कि 'हल चलाओ रोपा रोपो' कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर दिया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भी पुलिस ने तमाड़ में हिरासत में लिया.

आपको बता दें कि रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर चंपई सोरेन आज नगड़ी में जमीन जोतने वाले थे. जहां हजारों लोग प्रदर्शन के लिए उतरे. लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही उन्हें उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया गया. वहीं, कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका गया. इस बीच, प्रशासन भी पूरी तरह से था. ताकि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके.

 

Published at:24 Aug 2025 10:56 AM (IST)
Tags:Nagdi has turned into a cantonment. Former CM in aggressive moodrims 2 land disputerims 2rims 2 ranchidisputerims 2 newsrims 2 kankenagri rims 2 protestland disputerims 2 नगड़ी जमीनrims 2 ranchi newsrims2rims 2 ranchi zameen vivadrims 2 vivad par asha lakrarims2 vivadrims 2 ranchi land controversyrims ranchirims landranchi rimsrims-2 केसrims 2 निर्माण को लेकर आदिवासी समाज के लोगों नेnagrilanddisputerims-2 मामलाrims zameen viwadchampai sorencm champai sorenbjp champai sorenchampai soren bjpchampai soren newschampai soren livechampai soren ex cmwho is champai sorenchampai soren in bjpchampai soren speechchampai soren ka videochampai soren join bjpchampai soren bjp newsformer cm champai sorenchampai soren joins bjpchampai soren news livechampai soren jharkhandchampai soren takes oathchampai soren to join bjpchampai soren bjp latestchampai soren today newschampai soren latest newsthenewspostbihar newsjharkhand newslocal newsTear gasTear gas shellsired on the farmersNagdipolice chased away the villagers
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.