✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेड़ियों में जकड़े अपराधी का एनकाउंटर कर देना शाबासी नहीं, बाहर घूम रहे अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस-अंबा प्रसाद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:06:51 AM

रांची (RANCHI) : राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है. आए दिन अपराधिक घटनाएं घट रही है. बढ़ते अपराध को लेकर हर कोई डर के साये में जीने को मजबूर है. पुलिसिया तंत्र पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस की कार्यशैली देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे अगली घटना का इंतजार कर रहे हैं. बात चाहे हजारीबाग के एनटीपीएस डीजीएम हत्या की हो या राजधानी रांची में कारोबारी विपीन सिंह की हत्या या भाजपा के अरविंद टाइगर और आजसू के भानू साहू की हो. हर कोई पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहा है. पहले भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने 11 मार्च को हुई अमन साहू एनकाउंटर पर सीबीआई जांच की मांग की थी. अब कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सवाल खड़ा कर दिया है.

अंबा ने तंज कसते हुए कहा कि किसी को जेल से लाने के दौरान एनकाउंटर कर के खुद की शाबासी लूटना कोई बड़ी बात नहीं है. जो अपराधी बाहर घूम रहे हैं पुलिस उनका एनकाउंटर करे या गिरफ्तार करे तब यह बात मानने वाली होगी की पुलिस लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल कर रही है.

अंबा प्रसाद ने सीधे तौर पर कहा कि किसी को बेड़ियों में जकड़कर एनकाउंटर कर दे रहें तो इससे राज्य की विधी व्यवस्था सुधरने वाला नहीं है. पूर्व विधायक ने सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. अंबा ने पुलिसिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इतनी वारदातें हो रही तो पुलिस कर क्या रही है. जब आम लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो पुलिस किसकी सुरक्षा में लगी है.   

 

 

  

 

 

 

 

 

Tags:Amba Prasadlaw and orderamba prasadjharkhand low in ordersudesah mahto on jharkhand govermeantjharkhand congress leadersanil tiger murder newsanil tiger murder kankeanil tiger murder ranchianil tiger murderanil tigeranil tiger murder casebjp leader anil tiger murderanil tiger goli marker hatyaanil tiger shot deadanil tiger mahato murderanil tiger ranchianil tiger deathanil tiger murder news todayanil tiger newsranchi में bjp leader anil tigeranil tiger hatyaanil tiger kanke ranchianil tiger hatyakandranchi bjp leader murderanil tiger kankeranchi crimeranchi crime news todayranchi crime newscrime in ranchiranchi firingcyber crime in ranchikanke crime newsranchi newsranchicrime in indiakanke ranchi firingcrimeranchi crime caseranchi firing incidentcrime news ranchianil tiger hatyakand ranchimurder in ranchifiring in ranchijharkhand crimecrime newscrime in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.