✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बोकारो में प्रिंस खान और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के साथ मुठभेड़, प्रिंस को लगी गोली

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 10:58:53 AM

बोकारो (BOKARO): जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बालीडीह इलाके में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान आरोपी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया.

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया. मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन और मुख्यालय डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल अपराधी का संबंध प्रिंस खान और प्रकाश शुक्ला उर्फ अमन गिरोह से बताया जा रहा है. वह हाल के दिनों में औद्योगिक इकाइयों और व्यापारियों से रंगदारी मांगने के कई मामलों में शामिल रहा है.

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपराधियों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर पुलिस पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में प्रिंस गुप्ता के अलावा कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है और मौके से हथियार बरामद किए गए हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस घटना को लेकर सुबह 10 बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेगी.

Tags:encounterprince khanlgangster prince khanprince khan gangrahul dubey gangrahul dubeygangster rahul dubeyprince khan gunshotprince khan latest newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.