✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जानिए कितने आतंकी हुए ढेर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:05:16 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों के एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया है. मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में हुई है.

जानिए कहां और कैसे होगी आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बीती रात 11.30 बजे रात के अंधेरे में आतंकियों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया. चौकसी बरत रहे सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों को समझकर क्षेत्र की घेराबंदी की. रात में भी मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं. मंगलवार सुबह से ही पुंछ के सिंधरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घुसपैठ करने से रोकने में जहां सफलता पाई. वहीं चार और आतंकियों को मार गिराया. यानी कल रात से अभी तक आतंकी मार गिराए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं. आतंकियों की साजिश को बहुत ही बहादुरी के साथ हमारे जवानों ने विफल कर दिया है. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिंहा ने समाज में पुलिस के वरीय अधिकारियों से जानकारी ली है.

Tags:Jammu and Kashmir'PoonchEncounter between security forces and terroriststerrorists in Jammu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.