✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:28:02 PM

टीएनपी डेस्क: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है . इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है. वही ऑपरेशन में 16 और नक्सली के मारे जाने की बात सामने आई है .

गरियाबंद मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शब्द बरामद किए गए हैं. एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है.  उन्होंने बताया कि जंगलों में मुठभेड़ जारी है.  इलाके में एक हजार जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर लिया है. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है. जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है. इस बीच सुरक्षा बल जंगलों में मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन भी चला रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के सीएम  ने पोस्ट कर लिखा मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा राज्य 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है. उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं. हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा.

 

Tags:CG EncounteEncounter between security forces and Naxalites6 Naxalites have been reported killedchhattisgarh newscm cttattisgarhbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.