✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शर्मनाक! हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस मामले पर करती रही टालमटोल  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:40:05 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): जिले में एक हैवान पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना कर इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. अपनी हैवानियत में पिता ने पुत्री के साथ कई बार मारपीट भी की. महीनों अपनी नाबालिग पुत्री का शोषण करने के बाद भी जब पिता का मन नहीं भरा तो उसने पुत्री को घर से निकाल दिया. अब आलम यह है कि हवस की शिकार नाबालिग छात्रा अपनी मां के साथ न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है. वहीं पुलिस इस मामले में टालमटोल करती नजर आ रही है.

परिवार के और भी महिलाओं के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

दरअसल, पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र की है. जहां, हवस के पुजारी एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और अपने बेटे और बेटी को अपने साथ रख लिया. लेकिन, बाद में जब पुत्री बड़ी होने लगी तो हैवान पिता की नियत भी बदलने लगी. उसने पुत्र को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद पुत्र अपनी मां के पास चला गया और इस बीच उस व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए कई बार अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी की पत्नी के अनुसार उसके पति ने दो शादियां की हैं, लेकिन फिर भी उसने अपनी पहली पत्नी की बेटी और अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया. यहां तक कि आरोपी ने अपनी सास के साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

टालमटोल करती रही पुलिस

इस संबंध में पीड़िता के द्वारा कई बार मटिहानी थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया, लेकिन पुलिस टाल मटोल करती रही और आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भी मजे से बाहर घूम रहा है. थक हार कर अपनी बेटी को लेकर पीड़ित मां बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के साथ-साथ न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा रही है. वहीं बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद महिला थाने को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.