✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हजारीबाग में हाथियों का तांडव: सोते परिवार पर किया हमला, एक साल के बच्चे समेत 6 की मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 7:33:42 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): गुरुवार देर रात हजारीबाग जिले में एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. हाथियों के एक झुंड ने गांव में घुसकर छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है. यह दर्दनाक हादसा अंगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ.

जानकारी के मुताबिक, पांच जंगली हाथी अचानक गांव में पहुंच गए. उस समय सभी लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे. हाथियों ने एक घर का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर सो रहे परिवार के सदस्यों को कुचल दिया. इस हमले में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25), अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड पिछले एक महीने से आसपास के इलाकों में घूम रहा था. वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए गए थे, लेकिन इस बड़ी घटना को रोका नहीं जा सका.

पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग पीड़ित परिवारों के साथ है और सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में हाथियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. रामगढ़ और गोमिया प्रखंड में भी हाल के दिनों में हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग की तैयारियों और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठने लगे हैं.

Tags:Hazaribaghhazaribagh newselephantElephants rampage in Hazaribaghelephant killed 6 peopleelephant newselephant in hazaribaghlatest newsbig newsbreaking newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.