✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गर्मी में नहीं सताएगा बिजली बिल, सरकार दे रही में 300 यूनिट फ्री बिजली, जानें कैसे उठाएं फायदा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 6:18:42 PM

TNP DESK- देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की पीएम बिजली योजना चर्चा में है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है. सरकार का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बिजली बिल का बोझ कम करना और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना है.

दरअसल, सरकार की यह पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चलाई जा रही है, जिसमें घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है. योजना का लाभ लेने वाले परिवार अपनी जरूरत के मुताबिक बिजली बना सकेंगे और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का फायदा उठा पाएंगे.

क्या है योजना की खासियत?

इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं. इससे बनने वाली बिजली का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है. अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है.

सरकार का दावा है कि इस योजना से लाखों परिवारों का बिजली खर्च कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेग.

कौन कर सकता है आवेदन?

भारतीय नागरिक होना जरूरी

घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए

परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए (कुछ मामलों में नियम अलग हो सकते हैं)

घर की छत सोलर पैनल लगाने योग्य होनी चाहिए

कैसे करें आवेदन?

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें

बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें

मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी भरें

आवेदन सबमिट करने के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी

कितना मिलेगा फायदा?

योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है। इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी हद तक कम हो सकता है. गर्मी के मौसम में पंखा, कूलर और अन्य उपकरण चलाने पर भी ज्यादा चिंता नहीं रहेगी.

सरकार लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील कर रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोलर ऊर्जा घरेलू बिजली जरूरतों का बड़ा विकल्प बन सकती है.

Tags:pm surya ghar free electricity schemepm scheme applicationsave electricityfree electricitybasic electricitystudent electric bike schemeprime minister electric bike schemehow to apply electric bike scheme300 units free electricityschemepm surya ghar yojana kya scheme hairooftop solar power scheme launched by pm modisolar panel scheme government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.