✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Crime News Bihar : वाहन जांच के दौरान 22.66 लाख नगद और डेढ़ किलो चांदी के जेवर बरामद, एक हिरासत में    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:10:34 PM

अररिया(ARARIA):बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में अररिया फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 लाख 66 हजार 730 रूपये नगद और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ हिरासत में लिया है.सोमवार की शाम सुभाष चौक पर पुलिस की ओर से वाहन जांच की जा रही थी,इसी दौरान झोला लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोक कर जब उनके झोले की तलाशी ली, तो झोले में से 22 लाख 66 जाकर 730 रूपये और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात मिले हैं.इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दी है.  

वाहन जांच के दौरान 22.66 लाख नगद और डेढ़ किलो चांदी के जेवर के बरामद 

 फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार का रहने वाला गौतम स्वर्णकार है.डेढ़ किलो चांदी के जेवरात की कीमत करीबन डेढ़ लाख रूपये बताई जाती है.उन्होंने बताया कि एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एफएसटी और फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से वाहनों की जांच की जा रही थी,इसी क्रम में पैदल ही झोला लेकर गुजरने पर पुलिस को शक हुआ और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके झोले से 22 लाख 66 हजार 730 रूपये और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए.  

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

  फारबिसगंज एसडीपीओ ने बताया कि वाहनों के जांच में एफएसटी के अलावा फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, एसआई रंजन कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, कि ये पैसे किसके है किस मकशद से कहां ले जाया जा रहा था. 

Tags:Election news biharnews biharElection news bihar todaylok sabha election 2024 biharlok sabha election 2024lok sabha electionlok sabha election 2024 bihar news22.66 lakh cash and one and a half kg silver jewelery recovered22.66 lakh cash and one and a half kg silver jewelery recovered in biharvehicle checkingvehicle checking in biharvehicle checking in arariaone in custodybiharbihar newsbihar news todayarariaararia newsararia news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.