✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वोट फ्रॉम होम' का विकल्प देगा चुनाव आयोग, झारखंड में भी हो सकेगा इसका प्रयोग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:22:49 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) भारत में मतदान की प्रक्रिया में एक क्रांतिकारी कदम चुनाव आयोग उठाने जा रहा है . यह प्रयोग कर्नाटक से शुरू हो रहा है. कर्नाटक में 24 मई से पहले विधानसभा के लिए नया चुनाव करा लिया जाना है. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बेंगलुरु गए हुए थे.

जानिए किन मतदाताओं के लिए होगा वोट फ्रॉम होम

चुनाव आयोग इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नए प्रयोग के तौर पर 80 साल से अधिक की उम्र वाले मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोट फ्रॉम होम लागू करने जा रहा है. इसके लिए मतदाताओं से सहमति ली जाएगी. एक विशेष फॉर्म उनसे भराया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के 5 दिनों के अंदर यह विशेष फॉर्म 12D भरवाया जाएगा ताकि ऐसे मतदाताओं के लिए आयोग अपने स्तर से इंतजाम कर सके.

लगभग 10% मतदाता इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा जल्द हो सकेगी. वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुविधा पहली बार किसी आम चुनाव में इस राज्य में मिल रही है. ऐसा अनुमान है कि कुल मतदाताओं में से लगभग 10% मतदाता इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे.इस प्रयोग की सफलता की अपेक्षा की जा रही है. इसी के आधार पर 2023 में अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका प्रयोग किया जाएगा.अगले साल लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह के प्रयोग किए जाएंगे. 2024 के अंत में झारखंड में भी विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. यहां भी वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा मिलेगी. भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयोग अच्छा माना जा रहा है.

Tags:Election Commissionvote from homevote from home' in KarnatakaKarnataka election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.