✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 9 सदस्यीय टीम पहुंची पटना, जल्द चुनावी तिथि का हो सकता है ऐलान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:50:07 AM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है. इसी क्रम में आयोग की 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पटना पहुंच चुकी है. पटना एयरपोर्ट पर आयोग के अधिकारियों ने टीम का औपचारिक स्वागत किया. यह टीम अगले तीन दिनों तक बिहार में रहकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी. आज पटना में आयोग की टीम राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेगी, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति समेत तमाम अहम पहलुओं पर फीडबैक लिया जाएगा.

आयोग की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी

पटना में बैठक के बाद आयोग की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी. वहां के जिलाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. हर जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदानकर्मियों की तैनाती और अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा होगी. इस विशेष टीम में चुनाव आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल है, जिनमें तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर और प्रबंधन से जुड़े अफसर भी मौजूद है. यह टीम जमीनी स्तर पर तैयारियों को समझने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी.

जल्दी चुनाव की तिथि की हो सकता है ऐलान

तीन दिन तक बिहार में समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद यह टीम दिल्ली लौटेगी और अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है. संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त स्वयं बिहार का दौरा कर सकते है. चुनाव आयोग की सक्रियता से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा हो सकती है.

Tags:bihar assemly electionelection Commissionelection Commission teamtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.