✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रांची, विधानसभा में श्रद्धांजलि के बाद जमशेदपुर में होगा अंतिम संस्कार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:05:37 AM

टीएनपी डेस्क: झारखंड के शिक्षा मंत्री के निधन के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. रामदास सोरेन के जमशेदपुर स्थित टेल्को के घोड़ाबांधा आवास पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है. राजनीतिक जगत से लेकर उनके परिवार में दुख का माहौल है. सभी की आँखे नम हो चुकी है.  बता दें कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वही आज रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर सुबह करीब 10:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा.  इसके बाद वहां से उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा. झारखंड विधानसभा में सभी राजनीतिक दल के नेता, मंत्री उनका अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. झारखंड विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी जाएगी. उसके बाद उन्हें सीधे वहां से विधानसभा क्षेत्र घाटशिला लाया जाएगा. घाटशिला में भी रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद उन्हें घाटशिला झामुमो कैंप कार्यालय लाया जाएगा फिर आदिवासी समुदाय के लोग झंडा फहराकर रामदास सोरेन को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे. 

 

Tags:ramdas soren deathramdas soren death newsramdas soren death rumorramdas soren death updateramdas soren death reasonramdas soren death news liveramdas soren healthramdas soren deadramdas sore deathramdas soren health updateramdas soren health newsramdas soren health updatesramdas soren oathramdas soren health deterioratedramdas sorenramdas soren demiseramdas soren latest health updateramdas soren diedramdas soren shapathmla ramdas sorenramdas soren latestramdas soren news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.