✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अधिकारियों में ईडी का आंतक: आंगतुकों से मोबाइल से लेकर अंगूठी तक दूर रखने की सलाह

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:04:39 AM

रांची(RANCHI)- ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र राम और जुनियर अभियंता राजकुमार राम को अपने शिकंजे में लेने के बाद अधिकारियों के बीच ईडी का खौफ साफ साफ देखा जा रहा है. आवास पर मिलने वालों की भीड़ लगभग खत्म हो चुकी है, चारों तरफ सन्नाटा पसरा है, कोई किसी से कोई बात करने को तैयार नहीं है. हर कोई संकेत में बात करना चाह रहा है. यदि भूले-भटके किसी से मिलने की मजबूरी भी हुई तो आंगतुक से उसकी अंगूठी भी गेट पर ही उतरावायी जा रही है, मोबाइल और दूसरे सभी समान वहीं रखवाये जा रहे हैं.

ईडी के निशाने पर 17 इंजीनियर और पांच ठेकेदार

दबी जुबान चर्चा इस बात की भी है कि वीरेन्द्र राम और राजकुमार राम ने ईडी के अधिकारियों के सामने सारे राज उगल दिये हैं, अब ईडी इस सूचना के आधार पर अपना जाल बुन रहा है, इस समय उसके राडार पर विभाग के करीबन 17 इंजीनियर और 5 ठेकेदार हैं. दावा किया जा रहा है कि इन सबके फोन सर्विलांस पर रख दिये गये हैं, उपर से इशारा मिलते ही एक बार फिर से छापेमारी की शुरुआत कर दी जायेगी.

होली के बाद ईडी की सक्रियता तेज होने की आशंका

यहां बता दें कि वीरेन्द्र राम के विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर ईडी के अधिकारियों ने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है, इसके साथ ही करोड़ो रुपये के निवेश की जानकारी भी हाथ लगी है, वीरेन्द्र राम की सूचना के आधार पर ही राजकुमार राम को शिंकजे पर लिया गया था, अब अधिकारी नजर वीरेन्द्र राम को सियासी और प्रशासनिक मदद पहुंचाने वाले अधिकारियों और नेताओं पर है, माना जाता है कि होली के बाद ईडी एक बार फिर से अपनी सक्रियता तेज कर सकती है, और यही अधिकारियों में पसरे भय का कारण है.

 

 

Tags:ED's terror among officersवीरेन्द्र रामराजकुमार रामग्रामीण विकास विभाग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.