✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम साहब दिन, जगह और समय देख लीजिए हम पहुंच जाएंगे, ईडी ने सातवें समन में सीएम को लिखी ये बात!

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:13:22 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में  ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय और सीएम के बीच तकरार देखने को मिल रही है. जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी लगातार पूछताछ के लिए अपने  दफ्तर बुला रही है. लेकिन सीएम हर बार ईडी को पत्र लिख कर इस पूछताछ की मंशा क्या है, यह सवाल कर रहे है.अब फिर सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने सातवीं बार समन भेजा है. इस बार जैसे ही समन जारी हुआ तो राजकुमार की फिल्म लोगों को याद आगई.जिस लहजे में ईडी की ओर से समन भेजा गया है इससे साफ है कि कुछ भी हो जाए पूछताछ तो होकर रहेगी.

राजकुमार की एक फिल्म सौदागर है जिसमें राजकुमार अपने दुश्मन को बोलते है कि हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मरेंगे लेकिन वह वक्त भी हमारा होगा बंदूक भी हमारी होगी और जगह भी, कुछ ऐसा ही सीएम को ईडी ने पत्र में लिखा है. ईडी की ओर से सीएम को  कहा गया है कि पूछताछ के लिए दो दिनों में जगह समय और दिन देख दिलीजिए. आपके बताए हुए जगह पर ही ईडी के अधिकारी जाकर पूछताछ करेंगे. दरअसल सीएम हेमंत सोरेन से ईडी जमीन घोटाले मामले में पूछताछ करना चाह रही है लेकिन सीएम हर समन को दरकिनार कर इसे राजनीति से प्रेरित बता देते है.    

यह मामला बड़गाई अंचल की एक जमीन से जुड़ा हुआ है,बताया जा रहा है कि बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी के फोन और इनके ठिकाने से सीएम से जुड़े जमीन के दस्तावेज ईडी को मिले थे. बरामद दस्तावेज की महीनों ईडी के वरीय अधिकारियों ने जांच पड़ताल की जिसके बाद उन्हे शक हुआ कि जमीन हेरा फेरि के काम में सीएम की भी कुछ भूमिका है. इसके आलवा जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में भी कई जानकारी ईडी को मिली है.इससे यह साफ जाहीर होता है कि सीएम के खिलाफ कई साक्ष्य ईडी के पास मौजूद है. 

शायद यही वजह हो की सीएम भी ईडी दफ्तर जाने से परहेज कर रहे है.मुख्यमंत्री को भी आभास हो गया हो की उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है,कई मंच पर खुद सीएम बोलते दिखे है कि उन्हे फ़साने की कोशिश की जा रही है. यहाँ तक सीएम ने खुद बोला है कि जेल जाने से झारखंडी नहीं डरता है. सीएम के खिलाफ जिस तरह से जमीन के मामले ईडी के पास है इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है और यह बता हेमंत सोरेन को भी मालूम है. सीएम ने इस चार महीने में सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा ईडी के खिलाफ खट खटा चुके है. लेकिन हर जगह से झटका ही मिला है.   

सीएम से पूछताछ के लिए कई बड़े अधिकारी दिल्ली से रांची के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे हुए है ईडी के दफ्तर में हर दिन चहल पहल बढ़ी हुई दिखती है. सवालों की एक लंबी फेहरिस्त ईडी ने तैयार कर रखा है. जिसका जवाब देना सीएम के लिए थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है.अब आने वाले साल में क्या कुछ होता है यह देखने वाली बात होगी.  ईडी के छह समन को दरकिनार करने बाद अब सीएम को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बोल रहे है सीएम साहब पूछताछ किसी हालत में भी हो कर रहेगी. आपसे  कई सवाल जो पूछने है,अब देखना होगा की दो दिनों में सीएम की ओर से किस जगह और कौन से दिन को अपने लिए सही मान कर ईडी को बताते है. इंतजार सभी लोगों को है कि वह कौन सा दिन और जगह होगी जहां पूछताछ होगी.               

 

Tags:summons to CMed summons hemant sorenhemant sorenjharkhand cm hemant sorencm hemant sorened summons jharkhand cm hemant sorenhemant soren ed summonjharkhand hemant sorened issues summons to jharkhand cm hemant sorenhemant soren jharkhandhemant soren newsjharkand cm hemant sorenjharkhand hemant soren newshemant soren ed summon latest newshemant soren today newshemant soren jharkhand newshemant soren latest newshemant soren on edcm hemant soren newshemant soren cmhemant soren livehemant soren speechhemant soren jharkhand cmenforcement directorateranchienforcement directorate newspooja singhal enforcement directorateenforcement directorate raidsed enforcement directorateenforcement directorate powersenforcement directorate upscenforcement directorate officerenforcement directorate in hindienforcement directorate indiapowers of enforcement directorateenforcement directoratenforcement directorate mumbaifunction of enforcement directorate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.