✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईडी की टीम धनबाद बंदोबस्त कार्यालय भी पहुंची, बोकारो वन भूमि घोटाले की जांच और हुई तेज

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:11:21 AM

धनबाद (DHANBAD) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धनबाद के बंदोबस्त कार्यालय में छापेमारी की. यह कार्यालय 8 लेन रोड के बगल में स्थित है. ईडी की यह कार्रवाई बहुचर्चित बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को ही ईडी की टीम ने धनबाद के रजिस्ट्रार और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के आवास पर भी दबिश दी थी. इन अधिकारियों पर सरकारी वन भूमि को अवैध रूप से निजी व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित करने का आरोप है. कहा जा रहा है कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये के भूमि हस्तांतरण और लेनदेन की बात सामने आई है.

बुधवार को ईडी की टीम द्वारा बंदोबस्त कार्यालय से कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की खबर है. छापेमारी के दौरान कार्यालय में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला, वहीं अधिकारियों से पूछताछ भी की गई. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य भर में चल रही उन जांचों का हिस्सा है, जो अवैध भूमि हस्तांतरण  से संबंधित हैं.

धनबाद से प्रकाश की रिपोर्ट

Tags:ED teamDhanbad settlement officeinvestigationBokaro forest land scambokaro forest land scamforest land scamland scambokaro forest land scam updateforest land scam casejharkhand land scambokaro newsbokaro steel plantbokaroforest land disputeland for job scamhuge land scamland scam caseforest land destructionbokaro steel landjharkhand scamsijua land scamtemple land scamranchi land scamland scam in jharkhandtetulia land scamjharkhand land scam 2025land mafia scamed raids in bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.