✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के घर पहुंची ईडी, कॉल लिंकेज से जुड़े मामले में की जा रही छापेमारी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:47:12 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के जाने-माने कोयला व्यवसाई इजहार अंसारी के पेलावल स्थित आवास में ईडी ने एक बार फिर छापेमारी की है. ईडी की टीम ने सुबह 6:30 बजे इजहार अंसारी के घर पर दस्तक दी. जिसके बाद से ईडी के अधिकारियों के द्वारा छापेमारी की जा रही है. इस दौरान सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षा घेरा में ले लिया है. बताया जाता है कि यह छापेमरी कॉल लिंकेज से जुड़े मामले में की जा रही है. इजहार अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला कंपनियों से कम दाम पर कोयला उठाया और उसे खुले बाजार में बेच दिया.

पिछले छापेमारी के दौरान घर से मिले थे तीन करोड़

बता दें कि इसके पहले भी ईडी उनके घर में छापेमारी कर चुकी है. उस दौरान ईडी ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी. पिछले छापेमारी के दौरान नोट गिनने की मशीन भी यूनियन बैंक से मंगाया गया था. लगभग 2 दिनों तक छापेमारी चली थी. जिसके बाद ईडी ने इजहार अंसारी को समन भेज के पूछताछ के लिए बुलाया था. उस दौरान ईडी ने इजहार से लंबी पूछताछ की थी. अब एक बार फिर लगभग 6 माह बाद ईडी ने उनके घर में दबिश दी है. जहां 10 सदस्य टीम दो इनोवा गाड़ी से उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची है. इजहार अंसारी कहकशां ग्रुप आफ कंपनीज सहित कई शेल कंपनियों के संचालक रहे हैं.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhandlatest newsjharkhand latest newsbreaking newsed newsed raid in jharkhandhajaribagh newshazaribagh breaking newskoyla karobari ke ghr ed ki raidizhar ansari newsizhar ansari lateas newsED reached the house of coal businessman Izhar Ansariraids are being conducted in the case related to call linkage.izhar ansari breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.