✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ED Raid In Jharkhand : झारखंड के आदित्यपुर होटल मधुबन में ED ने दी दबिश, सुबह सात बजे से चल रही पूछताछ

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:58:12 AM

सरायकेला(SERAIKELA): जिले के आदित्यपुर के होटल मधुबन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. छापेमारी में ईडी ने मधुबन के मालिक सनोज कुमार और उनके मैनेजर के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि हाल के दिनों में कुछ होटलों में उनके निवेश के बारे में पता लगाया जा रहा है. सूत्र बताते है कि खनन विभाग में हुए घोटाले में किसी ने होटल मधुबन के मालिक के साथ निवेश किया है, जिसको लेकर यह छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि ईडी की टीम सुबह 7 बजे ही आदित्यपुर के होटल मधुबन में धावा बोल दिया. इसके बाद उन लोगों ने होटल के मालिक को वहां बुलाया. उनके एक मैनेजर को भी बुलाया गया. इसके बाद एक कमरे में उन लोगों से पूछताछ शुरू की गई. होटल में सामान्य तौर पर कारोबार चल रहा है. बता दें कि होटल नोवांटा भी उनका है. इसके अलावा रांची में भी एक होटल उपरोक्त लोगों ने खोला है. ईडी उनके निवेश के बारे में पता लगा रही है. हालांकि, इसके बारे में होटल मालिक या ईडी की टीम की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

Tags:झारखंड में ईडी की छापेमारीईडी की दबिशसरायकेला में ईडी की छापेमारीझारखंड में ईडीहोटल मधुबन में छापेमारीहोटल मधुबनीjharkhand newsed in seraikelaed in jharkhandhotel madhuban

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.