✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना: जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बालू से जुड़ा है मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:50:59 AM

पटना(PATNA): बिहार के जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के घर पर एक बार फिर छापेमारी चल रही है. इस बार यह छापेमारी  ईडी द्वारा की गई है. आपकों बता दें कि पिछली बार इनकम टैक्स ने उनके आवास पर छापेमारी की थी. फिलहाल  यह बात सामने आ रही है कि बालू से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है.

बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

आपकों बता दें कि बिहार के आरा, औरंगाबाद, डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू कारोबार के ठिकानों पर यह छापामारी की गई है. ईडी की टीम राधाचरण सेठ के पूरे घर की तलाशी ले रही है. साथ ही उनके घर के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है औऱ उनके मेन गेट को बंद कर दिया गया है. वहीं झारखंड में भी कई लोगों के घरों पर ईडी की रेड चल रही है. वैसे इस मामले में ईडी के अधिकारी अभी कुछ कहने से कतरा रहे हैं.

झारखंड में भी कई ठिकानों पर छापेमारी

वहीं बात करें झारखंड की तो धनबाद और हजारीबाग जिले में भी सोमवार की सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास पहुंचे है. ईडी की टीम बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. झारखंड में यह रेड पांच जगहों पर चल रही है. जिसमें सिटी सेंटर, सिंदरी, चंचनी कॉलोनी धईया, पॉलीटेक्निक रोड, धीरेंद्रपुरम धईया और धईया के ऑफिस और आवास शामिल है. वहीं आपको बताते चले की इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने फरवरी महीने में अचल संपत्ति को लेकर राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर रेड मारी थी. तब यह छापेमारी पांच दिनों तक चली थी. साथ ही विभाग के द्वारा उनके करीबियों से पूछताछ की गई थी.

Tags:ED raids severalplaces including Patnaof JDU MLC Radhacharan Sethin Biharcase relatedto sand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.