✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ED ने कांग्रेस नेता राहुल-सोनिया के खिलाफ दायर की चार्जशीट, 25 अप्रैल को होगी सुनवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:15:42 AM

टीएनपी डेस्क: नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज 15 अप्रैल को कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा व सुमन दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. दिल्ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट में ईडी ने यह चार्जशीट दायर की है. जिस पर कोर्ट 25 अप्रैल को सुनवाई करने वाली है.

इस मामले में अब तक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया की करीब 751.9 करोड़ रुपये कीमत की प्रॉपर्टी को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जब्त किया गया है. जिसमें 12 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 661 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को जब्त करने का नोटिस जारी किया था. वहीं, यंग इंडिया से 90.21 करोड़ रुपये की प्रॉपटी को जब्त किया गया है. आरोप लगाया है की करोड़ों की कीमत की उक्त प्रॉपर्टी आपराधिक तरीके से अर्जित की गई आय से खरीदी गई थी.

बता दें कि, साल 2012 में यह मामला सामने आया था. उस दौरान दिल्ली के एक कोर्ट में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. उक्त शिकायत में कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया गया था कि धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए नेशनल हेराल्ड अखबार को हड़प लिया गया है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड पर कब्जा करने के लिए यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड बनाया और फिर उसके जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों पर धोखाधड़ी और गलत तरीके से अधिग्रहण कर लिया गया.

भाजपा नेता के इस शिकायत के बाद साल 2014 में कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा समेत अन्य के खिलाफ समन जारी किया गया. समन जारी होने के बाद 2014 अगस्त में प्रवर्तन निदेशलाय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने साल 2015 में कांग्रेस नेताओं समेत सभी को जमानत दे दी.

 

Tags:नेशनल हेराल्ड केसईडीचार्जशीटसोनिया गांधीराहुल गांधीकांग्रेसनेशनल न्यूजट्रेंडिंग न्यूजप्रवर्तन निदेशालयमनी लॉन्ड्रिंग केसएसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेडनेशनल हेराल्डभाजपा सुब्रमण्यम स्वामीयंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेडदिल्लीदिल्ली कोर्टपटियाला कोर्टNational Herald CaseEDChargesheetSonia GandhiRahul GandhiCongressNational NewsTrending NewsEnforcement DirectorateMoney Laundering CaseAssociated Journals LtdNational HeraldBJP Subramanian SwamyYoung Indian Pvt LtdDelhiDelhi CourtPatiala Court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.