☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चिराग पासवान के करीबी के ठिकानों पर क्यों पहुंची ED, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप  

चिराग पासवान के करीबी के ठिकानों पर क्यों पहुंची ED, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप  

पटना(PATNA): बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और लोजपा (र) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे के तीन ठिकानों पर आज शुक्रवार को ED की दबिश पड़ी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी सहयोगी माने जाने वाले हुलास पांडे के तीन ठिकानों पर आज छापेमारी की कार्रवाई की जारी है. दानापुर के एक्सप्रेशन एग्जॉटिका अपार्टमेंट और गोला रोड स्थित 'जी फ्लाइट' के अलावा बेंगलुरु में भी हुलास पांडे के एक ठिकाने पर ED छापेमारी कर रही है.

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सुबह ही हुलास पांडे के पटना स्थित गोला रोड के घर तो दूसरी टीम हुलास पांडे के बेंगलुरू ठिकाने पर कड़ी सुरक्षा के साथ छापेमारी करने पहुंची. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम को लोजपा (र) नेता से जुड़ी कई जानकारी मिली थी जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. ED की इस छापेमारी के पीछे बालू के अवैध खनन मामले व आय से अधिक संपत्ति रखने का मामले बताया जा रहा है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Published at:27 Dec 2024 03:37 PM (IST)
Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटप्रवर्तन निदेशालय की छापेमारीहुलास पांडेलोजपा नेता हुलास पांडेछापेमारीपटना ईडी की छापेमारीपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsBihar UpdateEnforcement Directorate raidHulas PandeyLJP leader Hulas PandeyraidPatna ED raidPatnaPatna News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.