टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली में भूकंप की झटकों की तीव्रता काफी कम थी.रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता बताई गई है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं पूंछ में भी काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
दिल्ली समेत इन जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता

Published at:13 Jun 2023 01:59 PM (IST)