☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हर स्त्री में दुर्गा बस्ती है! महालया पर अम्बा का वीडियो वायरल, मां दुर्गा के अलग-अलग रूप में दिखी पूर्व विधायक

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महालया के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाती है. पंचांग के अनुसार पितृपक्ष का समापन महालया अमावस्या पर माना जाता है, जिसके बाद नवरात्रि की शुरुआत होती है. ऐसे में माँ दुर्गा के आगमन का संकेत दे रहा इस बार का महालया कई मायनों में खास है. इसी बीच आज बड़कागाँव से काँग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया हंडेल X पर एक खास वीडियो साझा किया है. यह विडिओ खूब चर्चा भी बटोर रहा है और खास बात यह है की महालया के अवसर पर पोस्ट किया गया यह वीडियो नारी शक्ति को दर्शाता है. 

वीडियो में अम्बा प्रसाद लाल साड़ी में नज़र आ रहीं हैं. साथ ही 1 मिनट 32 सेकंड के इस विडिओ में अम्बा कई किरदार में नजर आईं हैं. वीडियो के जरिए अम्बा, समाज के दैत्यों से विचिलत होती नजर आ रहीं हैं, जहां माँ दुर्गा उनकी शक्ति बनती हैं और वह सभी परेशानियों को पीछे छोड़, एक सशक्त नारी के रूप में मजबूती से उभरती हुई नजर आईं हैं. साथ ही वीडियो के अंत में रस्त्रपती द्रौपदी मुर्मू, काँग्रेस नेता सोनिया गांधी, काँग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, भारतीय कक्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना, तीरंदाज दीपिका कुमारी, क्रिकेट खिलाड़ी मिठाली राज और ऐसिड अटैक सरवायीवर लक्ष्मी अगर्वल की तस्वीर नजर आती है, जो स्त्रियों की अगम्य शक्ति का बोध करा रहीं हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर पूर्व विधायक ने लिखा है, 
"दुर्गा आगमनी
संपूर्ण देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए माता से प्रार्थना है की उनके आगमन के साथ साथ सभी अशुभ शक्तियों का विनाश हो, सभी देशवासियों का कल्याण हो एवम देश मे सम्प्रति ,सद्भावना एवम एकता बनी रहे. एवम तन ,मन ,धन से देशवाशी सुखी एवम सम्पन्न रहे."

Published at: 21 Sep 2025 08:12 AM (IST)
Tags:trending newslatest newsvital newsviral video 'latest viral videolatest viral newslatest trending newsamba prasadamba prasda videoamba prasad congresscongressmla amba prasadmahalyaamahayala 2025mahalaya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.