✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुमका: DPL सीजन 2 के लिए खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, आनंद दुबे बने सबसे महंगे खिलाड़ी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 3:31:32 PM

TNP DESK- एक तरफ क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें IPL के हर एक मैच पर टिकी है तो दूसरी तरफ दुमका जिला क्रिकेट संघ DPL यानी दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी में जुटी है। इसको लेकर खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। डीपीएल सीजन 2 का आगाज़ इस बार बिल्कुल नए अंदाज में हुआ। एमएस होटल में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी ने शहर के क्रिकेट माहौल को रोमांच से भर दिया। खास बात यह रही कि पहली बार ऑक्शन का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी और बढ़ गई।

नीलामी में 6 फ्रेंचाइजी टीमों की रही भागीदारी

नीलामी में कुल 6 फ्रेंचाइजी अशोका लायंस, दुमका चैलेंजर्स, दुमका रॉयल्स, बासुकी 11, विजनरी 11 और एम एंड एस 11ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने नियमों की जानकारी देते हुए नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

149 में 93 खिलाड़ी बिके, कई बड़े नाम अनसोल्ड

कुल 149 खिलाड़ियों की सूची में से 93 खिलाड़ियों की सफल बोली लगी, जबकि कई चर्चित खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इस बार टीम मालिकों ने केवल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम संतुलन को भी प्राथमिकता दी।

आनंद दुबे सबसे महंगे, इन खिलाड़ियों पर भी लगी बड़ी बोली

नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण दुमका रॉयल्स के आनंद दुबे रहे, जिन्हें ₹8100 की सबसे ऊंची बोली में खरीदा गया। वहीं बासुकी 11 ने प्रीत सिंह और विजनरी 11 ने मोहित सिंह को ₹7600 ₹7600 में अपनी टीम में शामिल किया।

प्रायोजक का संदेश और आयोजन की सराहना

मुख्य प्रायोजक डॉ. तुषार ज्योति ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल पर ध्यान देने की सलाह दी और भविष्य में और अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। आयोजन की व्यवस्थाओं की सभी टीम मालिकों ने खुलकर सराहना की।

खिलाड़ियों को मंच देने का उद्देश्य

संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को मंच और पहचान देना है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अनसोल्ड खिलाड़ियों को उनकी ₹500 पंजीकरण राशि वापस की जाएगी।

आगे और भव्य होगा आयोजन

सफल ऑक्शन के बाद अब लीग को और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ए टीम क्रिकेट ग्राउंड को सजाने संवारने का कार्य जारी है और जल्द ही मैचों की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

आयोजन में रही व्यापक भागीदारी

इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, प्रायोजक अशोक न्यू केयर की टीम, सभी फ्रेंचाइजी मालिक, क्रिकेट प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:Jharkhand newsDumka newsदुमका प्रीमियर लीग सीजन 2Dumka Premier League Season 2SportsCricketAnand Dubey became the most expensive player

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.