☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गंगा का जलस्तर घटने से भी लोगों की बढ़ी मुसीबत, अब कटाव से कई घर नदी में समाए  

गंगा का जलस्तर घटने से भी लोगों की बढ़ी मुसीबत, अब कटाव से कई घर नदी में समाए  

भागलपुर(BHAGALPUR): गंगा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं. गंगा का जलस्तर घटने के साथ तेजी से कटाव शुरू हो गया है. ताजा मामला सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव का है. बताते चलें कि सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव में जैसे-जैसे गंगा का पानी घटता जा रहा है, वैसे ही तेजी से कटाव होता चला जा रहा है.

कई घर और सड़क हुए गंगा में विलीन

कई घर कटकर गंगा में समा गए हैं. सड़क कटकर गंगा में विलीन हो गए, ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है. एक तरफ जहां गंगा का रौद्र रूप अब धीरे-धीरे शांत हो रहा है. वहीं सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के कई घर और सड़कें जलमग्न हो रही हैं. उस गांव में तबाही का मंजर बना हुआ है. कई घंटे बीत गए, अभी भी प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है. लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है.

Published at:19 Sep 2022 01:38 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.