✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पोर्टल और प्रशासनिक कारणों से प्रखंड कार्यालय में मंईयां योजना के लाभुकों की बढ़ी भीड़, जानिए क्या है परेशानी का असली कारण

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:32:27 PM

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सबसे महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना इन दिनों काफी सुर्खियों में है. दिसंबर माह से मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि लाभुकों को मिलने वाली है. लेकिन कुछ गड़बड़ियों के कारण अंचल/प्रखंड कार्यालय में लाभुकों की भीड़ उमड़ रही है. भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों को भी पसीना बहाना पड़ रहा है. इधर, पता चला कि कई लाभुकों की ऑनलाइन इंट्री गलत है. इस कारण योजना की राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पा रही है. वहीं, कई लाभुकों का आवेदन जमा करने के बाद भी ऑनलाइन इंट्री नहीं दिख रही है. प्रखंड कार्यालय में भी ऑनलाइन सुधार में काफी परेशानी आ रही है. ऑनलाइन चेक करने पर कई लाभुकों की ऑनलाइन इंट्री नहीं दिख रही है. प्रज्ञा केंद्रों में भी नये आवेदन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है.

खाता संख्या में गलती से बढ़ी परेशानी

यहां बताते चलें कि सरकारी पोर्टल पर आवेदन अपलोड होने के बाद गलती सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं है. जिन महिलाओं के बैंक खाता संख्या या आईएफएससी कोड में गलती हो गई है, वे सुधार के लिए रोजाना अंचल कार्यालय या प्रज्ञा केंद्र का चक्कर तो लगा रही हैं, पर सुधार नहीं हो पा रहा है.

गौरतलब है कि सरकार ने 11 दिसंबर से मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खाते में भेजने की बात कही थी, लेकिन ताज़ा जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  अभी तक सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस राशि का आवंटन ही नहीं मिला है, जिस वजह से लाभुकों के खाते में अबतक योजना की राशि नहीं भेजी जा सकी है. विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. अनुपूरक बजट में मंईयां योजना के लिए राशि आवंटित कर दी गई है. एक से दो दिनों में सभी लाभुकों के खाते में राशि पहुंच जाएगी.

Tags:maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 5 kistjharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana status checkmukhyamantri maiya samman yojana online applymaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana online form kaise bharemaiya samman yojana listmaiya samman yojana ka paisa kab milegaझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां योजनामंईयां सम्मानसम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना झारखंडमंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्ममंईयां सम्मान योजना चौथी किस्तझारखण्ड मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तकेवल इन महिलाओ को मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड करेंमंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़कर हुई 2500

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.