टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या आपको भी ऐसा लगता हैं की गर्मी में पानी पीना काफी है? अगर हाँ तो आप बिल्कुल गलत है. झुलसती गर्मी मे सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है. गर्मी जब ज्यादा बढ़ जाती है तो हमारे शरीर से पसीना भी काफी ज्यादा निकलता है. अब आपको ये लगता होगा की पसीना में सिर्फ आपका वाटर लॉस हो रहा है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्यूंकी शरीर से पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकाल जाता है जिसके कारण हमें डिहाइड्रेशन से जूझना पड़ता है.
सबसे पहले हमे एक चीज को काफी गंभीरता से समझना बहुत ज्यादा जरूरी है की हमारा शरीर सिर्फ पानी से ही हाइड्रेटेड नहीं रहता बल्कि हमारे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत है. दोनो को बैलेंस करना भी बेहद जरूरी है तभी हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहेगा.
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए हमे दिन भर में थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीना है न की एक ही साथ ज्यादा मात्रा में पनि ग्रहण करना है. इसमे आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी भी पी सकते है. जिससे आपके शरीर में थोड़े थोड़े टाइम पे पानी जाता रहे. ये सारिओ चीज़े सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाती बल्कि मिनेरल्स और नामक की भी कमी को पूरा करती है.
खाने पीने में भी बदलाव बेहद जरूरी है. खाने में आप ऐसे फल और सबजिया भी शामिल कर सकते है जिसमे अधिक मात्रा में पनि शामिल हो जैसे खीर,तरबूज, ककड़ी,संतरा. ये आपके शरीर को अंदर से ताज़ा महसूस कराएगी और गर्मी से राहत देगी.
गर्मी में आप चाय या कॉफी पीने से बचे क्यूंकी ये काफी ज्यादा गरम होती है जो आपके शरीर को गर्माहट देगी और साथ ही साथ बॉडी को डिहाइड्रेट कर देती है.
इसके आलवा, आपको अपने शरीर के संकेत को भी समझना होगा जैसे की बहुत जल्दी जल्दी प्यास लगना,मुह का सुखना, थकान महसूस करना तो ये सब डिहाइड्रेशन के लक्षण है. ऐसे में आपको तुरंत पानी पिन चाहिए और आराम करना चाहिए.
आखिर में आपको इस बात का ख्याल रखना होगा की हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ ज्यादा पानी पीना नहीं,बल्कि शरीक को पोषण से भरपूर रखना है.