✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

President Election: द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेगी पटना, NDA नेताओं के साथ करेंगी बैठक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:18:46 AM

पटना (PATNA): एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार में समर्थन मांगने आज पटना पहुंच रही हैं। आज यानी मंगलवार को मुर्मू पटना आएंगी. सुबह 10 बजे विशेष विमान से वह पटना पहुंचेंगी और पुराना सचिवालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने को लेकर चर्चा के लिए होटल मौर्य जाने का उनका कार्यक्रम तय है.

द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी. बिहार के श्रम मंत्री और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रभारी जीवेश मिश्रा ने सोमवार को ही इसकी जानकारी दी थी. द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी.

 द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने के लिए आरजेडी और वामदलों से भी अपील की है हालांकि आरजेडी ने पहले ही यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रखा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.